

राजपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान में जुटे दिग्गज नेता

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। जिले के सभी छह विकासखंडों से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करते हुए वोटों की चोरी की जा रही है और भाजपा इसी के सहारे सत्ता में बनी हुई है। नेताओं ने कहा कि वोट बचाने की लड़ाई लोकतंत्र और देश के भविष्य को सुरक्षित रखने की लड़ाई है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा किया है और विभिन्न क्षेत्रों में जनता के बीच भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी महसूस की है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बीच कथित नजदीकी को लेकर भी सवाल उठाए और इसे जनता के साथ गद्दारी करार दिया। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान देशभर में परिवर्तन की दिशा तय कर रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सांसद चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत एवं डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, महेश्वर पैकरा, राजेंद्र तिवारी, देवनारायण मरावी, अब्दुल्ला खान, हरीश मिश्रा, मधु गुप्ता, सुषमा यादव, मोहन सिंह, समीर सिंहदेव, रिपुजीत सिंहदेव, जितेंद्र गुप्ता, विश्वजीत सिंह, प्रशांत विश्वास, सुनील गुप्ता, लालसाय मिंज, राजेंद्र भगत, विजय पैकरा, अशोक जायसवाल, नीरज गुप्ता, रूपवंती जायसवाल, डॉ. बी.एन. द्विवेदी, संतोष सिंह, सुभाष अग्रवाल, विकास अम्बष्ट, प्रमोद ठाकुर, रवि सोनी, विद्यानंद दुबे, संतोष सोनी, संजीव गुप्ता एवं रूपेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह ने किया।







