छत्तीसगढ़राजनीति

त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में राशनकार्ड निरस्त, राशन का आबंटन भी घटा: सिंहदेव 13 नवंबर को करेंगे प्रेसवार्ता

राजीव भवन में दोपहर 12:30 बजे मीडिया से होंगे रूबरू, राशनकार्ड निरस्तीकरण के मुद्दे पर रखेंगे कांग्रेस का पक्ष

त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में राशनकार्ड निरस्त, राशन का आबंटन भी घटा: सिंहदेव 13 नवंबर को करेंगे प्रेसवार्ता

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में त्योहारी सीजन के दौरान बड़ी संख्या में राशनकार्ड निरस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में राशन के आबंटन में भी कटौती किए जाने की जानकारी मिली है। इस स्थिति को लेकर कांग्रेस ने चिंता जताई है।

इस संबंध में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव 13 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

प्रेसवार्ता में सिंहदेव त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में राशनकार्ड निरस्त किए जाने और राशन के आबंटन में कमी किए जाने के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रभावित हितग्राहियों की समस्याओं और खाद्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को भी उठाया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को प्रेसवार्ता में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया है।

संचार विभाग : जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!