

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर (ग्रामीण) की बैठक सम्पन्न, ग्रामीण समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

अम्बिकापुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर (ग्रामीण) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक के वरिष्ठजन, कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य सहित लगभग 98 पोलिंग के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, सरगुजा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. इस्लाम, नुरुल अमीन सिद्दीकी, द्वितेन्द्र मिश्रा, शैलेश सिंह, विनय शर्मा, विनय गुप्ता, मुनेश्वर राजवाड़े सहित अम्बिकापुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों एवं आम नागरिकों को खाद की उपलब्धता में आ रही कठिनाइयों, बढ़े हुए बिजली बिलों, जर्जर सड़कों तथा अन्य जनसमस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।


पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया तथा इन मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी पहल करने की मांग की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीण जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाएगी और उनके समाधान के लिए संघर्ष करती रहेगी।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।











