छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष सोहेल अली का जन्मदिन, बधाई देने वालों का लगा तांता

कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष सोहेल अली का जन्मदिन, बधाई देने वालों का लगा तांता

 

अंबिकापुर। सरगुजा जिला कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष सोहेल अली का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

सोहेल अली को सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के माध्यम से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उनके जन्मदिन पर सुबह से ही मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में समर्थकों और मित्रों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं सफलता की कामना की।

शुभचिंतकों ने कहा कि सोहेल अली सरल, मिलनसार एवं सक्रिय स्वभाव के व्यक्ति हैं और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता सराहनीय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सोहेल अली सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा समाज और संगठन के लिए इसी तरह सक्रिय रूप से कार्य करते रहें।

इस अवसर पर सोहेल अली ने सभी शुभचिंतकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मित्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्यार, स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!