Welcome to Daily Trust News   Click to listen highlighted text! Welcome to Daily Trust News
छत्तीसगढ़राजनीति

खतियान में ‘मुस्लिम’ लिखे जाने से अटकी पहचान, भाजपा अल्प. मोर्चा जिलाध्यक्ष बोलें – मुस्लिम समुदाय को जल्द मिलेगा जाति प्रमाण पत्र का समाधान

खतियान में ‘मुस्लिम’ लिखे जाने से अटकी पहचान, भाजपा अल्प. मोर्चा जिलाध्यक्ष बोलें – मुस्लिम समुदाय को जल्द मिलेगा जाति प्रमाण पत्र का समाधान

बलरामपुर कुसमी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एमडी शमीम से हाल ही में हुई सौजन्य भेंट के दौरान, बलरामपुर ज़िले में अल्पसंख्यक समुदाय की सहभागिता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई।

इस विशेष वार्ता के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं : – संगठन का विस्तार : मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जोड़कर बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। विकास योजनाओं की समीक्षा: राज्य की योजनाओं को अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के हर पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया गया।

स्थानीय मुद्दे : युवाओं को रोजगार से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संवाद बनाए रखने का निर्णय लिया गया। और ख़ास कर छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुस्लिम समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बलरामपुर के जिलाध्यक्ष एमडी शमीम ने डेली ट्रस्ट न्यूज के एडिटर इन चीफ मो. वसीम बारी से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, कि खतियान में जाति के स्थान पर केवल ‘मुस्लिम’ अंकित होने के कारण तहसील कार्यालयों से जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहा है।

यह समस्या हमारे संज्ञान में है, तकनीकी त्रुटियों को दूर कर मुस्लिम समुदाय का भी जाति प्रमाण पत्र बने इस दिशा में हम तैयारी कर रहे हैं ! और जल्द ही इस समस्या को लेकर हम राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी से भेंट कर इस पर कोई ठोस निर्णय लेने की गुजारिश करेंगे !

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!