छत्तीसगढ़राजनीति

रेड डॉट चैलेंज से मुस्लिम महिला लोक सेवा समिति की उपाध्यक्ष नाजिया खातून ने दिया मासिक धर्म स्वच्छता का संदेश

 

रेड डॉट चैलेंज से मुस्लिम महिला लोक सेवा समिति की उपाध्यक्ष नाजिया खातून ने दिया मासिक धर्म स्वच्छता का संदेश

अम्बिकापुर – विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर शहर में महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज में पीरियड्स को लेकर फैली झिझक और रूढ़िवादिता को खत्म करने के उद्देश्य से रेड डॉट चैलेंज अभियान चलाया गया।

नाजिया खातून उपाध्यक्ष मुस्लिम महिला लोक सेवा समिति अम्बिकापुर

अम्बिकापुर में संचालित लोकप्रिय संस्था महिला मुस्लिम लोक सेवा समिति की उपाध्यक्ष नाजिया खातून ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए आगे बताया के अभियान के तहत महिलाओं और युवतियों ने अपने हाथों पर लाल रंग की बिंदी बनाकर मासिक धर्म को सामान्य जैविक प्रक्रिया के रूप में स्वीकार करने और इस विषय पर खुलकर बात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को निशुल्क सैनिटरी नैपकिन किट वितरित की गई।

कार्यक्रम में युवतियों ने कहा कि पहले पीरियड्स पर बात करने में झिझक महसूस होती थी, लेकिन रेड डॉट चैलेंज के माध्यम से यह समझ आया कि यह कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि महिलाओं की प्राकृतिक शक्ति का हिस्सा है।

संस्था की उपाध्यक्ष नाजिया खातून ने कहा कि आज भी समाज में पीरियड्स को लेकर कई भ्रांतियां मौजूद हैं। महिलाओं को पारंपरिक और असुरक्षित तरीकों की बजाय सुरक्षित सैनिटरी पैड्स का उपयोग करना चाहिए। इस दौरान मुस्लिम महिला लोक सेवा समिति की संस्था प्रमुख सुल्ताना सिद्दीकी सहित कई महिलाएं और युवतियां मौजूद रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!