Welcome to Daily Trust News   Click to listen highlighted text! Welcome to Daily Trust News
छत्तीसगढ़राजनीति

मैनपाट में 20 अगस्त को कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, टी.एस. सिंहदेव व अमरजीत भगत होंगे शामिल

मैनपाट में 20 अगस्त को कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, टी.एस. सिंहदेव व अमरजीत भगत होंगे शामिल

मैनपाट। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपाट द्वारा संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों को लेकर 20 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम यादव के निवास स्थान पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराजा टी.एस. सिंहदेव तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक एवं ब्लॉक प्रभारी मो. इस्लामुद्दीन भी बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग, जिला पंचायत सदस्य निर्मल कुजूर, पूर्व जनपद अध्यक्ष मैनपाट फुलसाय लकड़ा तथा सरपंच संघ अध्यक्ष मैनपाट एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील बखला सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

बैठक में संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम यादव ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों, समस्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों, पोलिंग बूथ अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, प्रोफेशनल कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पिछड़ा प्रकोष्ठ एवं सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!