छत्तीसगढ़देशधर्मराजनीति

राम मंदिर चढ़ावा चोरी एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा का प्रदर्शन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा का प्रदर्शन

अंबिकापुर, 13 जुलाई 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा द्वारा सोमवार को श्रीराम मंदिर, अयोध्या में सामने आए कथित चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि देश की धार्मिक आस्था से जुड़े किसी भी संस्थान में यदि वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आते हैं, तो उनकी पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थानों की गरिमा एवं श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जवाबदेही तय करने और पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

🌐 www.dailytrustnews.com⁠�                        📱 WhatsApp: 9608416900

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!