छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत महामाया तालाब में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सेनेटरी पैड वितरण 

 

स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत महामाया तालाब में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सेनेटरी पैड वितरण 

अंबिकापुर, 12 जुलाई 2026 (रविवार) नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की स्लम स्वास्थ्य योजना (मोबाइल मेडिकल यूनिट) के अंतर्गत आज प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक महामाया तालाब (महामाया नहर के पास), अंबिकापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान साइंस ग्रुप एजुकेशन एवं लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति, अंबिकापुर द्वारा महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए तथा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, सेनेटरी पैड के सही उपयोग एवं सुरक्षित निपटान की विस्तृत जानकारी दी गई।

महामाया तालाब स्थित मोबाइल मेडिकल यूनिट के सामने स्वास्थ्य कर्मियों एवं लाभार्थी महिलाओं के साथ निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण के दौरान लिया गया समूह चित्र।

शिविर में नर्स, मेडिकल स्टाफ एवं समिति की सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी प्राप्त कर इस पहल का लाभ उठाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!