छत्तीसगढ़राजनीति

अधिवक्ता सुनील सिंह के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, शुभचिंतकों ने दीं लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

अधिवक्ता सुनील सिंह के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, शुभचिंतकों ने दीं लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

राजपुर। व्यवहार न्यायालय राजपुर के विद्वान अधिवक्ता एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के जिला प्रवक्ता सुनील सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। शुभचिंतकों, मित्रों, अधिवक्ताओं और कांग्रेसजनों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

सुनील सिंह को जन्मदिन पर लोगों ने फोन, संदेशों और सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान उनके प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य तथा जीवन में निरंतर सफलता की कामना की।

व्यवहार न्यायालय राजपुर में अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान रखने वाले सुनील सिंह जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर में जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उनके जन्मदिन पर क्षेत्र के लोगों और कांग्रेसजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सुनील सिंह ने जताया सभी का आभार

जन्मदिन के अवसर पर मिल रहे अपार स्नेह, बधाइयों और शुभकामनाओं के लिए अधिवक्ता सुनील सिंह ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों, अधिवक्ताओं एवं कांग्रेसजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं उनके लिए अनमोल हैं। उन्होंने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी तरह स्नेह और सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की।

जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर शुभचिंतकों ने ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे जीवन में निरंतर प्रगति करें तथा अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!