छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

रामानुजगंज अधिवक्ता संघ चुनाव सम्पन्न : जय प्रकाश गुप्ता बने अध्यक्ष, सचिव संजय गोलदार और मनिता विश्वकर्मा बनी महिला उपाध्यक्ष

रामानुजगंज अधिवक्ता संघ चुनाव सम्पन्न : जय प्रकाश गुप्ता बने अध्यक्ष, सचिव संजय गोलदार और मनिता विश्वकर्मा बनी महिला उपाध्यक्ष

अम्बिकापुर : अधिवक्ता संघ रामानुजगंज के अध्यक्ष ,सचिव, कोषाध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसे लेकर वहां दिनभर लोगों की गहमागहमी बनी रही। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से सभी अधिवक्ताओं ने अपना-अपना मत का प्रयोग किया । मतदान संपन्न होने के बाद मतों को गिनती की गई। जिसमें अधिवक्ताओं ने अपना बहुमूल्य वोट देकर विजय श्री का माला पहनाकर अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का जिम्मा सौंपा।

चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें विद्वान अधिवक्ता श्री जय प्रकाश गुप्ता गुप्ता जी को अधिवक्ता संघ का अध्यक्ष तथा संजय बाबू गोलदार जी को सचिव निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी में श्री जितेंद्र गुप्ता जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीता शर्मा जी को महिला उपाध्यक्ष, रश्मि गुप्ता जी को सहसचिव तथा छोटेलाल कुशवाहा जी को कोषाध्यक्ष एवं एस. हुसैन जी को कार्यकारणी सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समस्त अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस मौके पर समस्त अधिवक्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा संघ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगी।

नवनिर्वाचित विद्वान अधिवक्ता श्री अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता जी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, कि संघ की गरिमा, एकता और अधिवक्ताओं के हित सर्वोपरि रहेंगे।

वहीं, सचिव संजय बाबू गोलदार ने विश्वास दिलाया कि वे सभी साथियों को साथ लेकर पारदर्शिता, समन्वय और सक्रियता के साथ संघ के कार्यों का संचालन करेंगे तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद जिला अधिवक्ता संघ परिसर में खुशी का माहौल रहा और उपस्थित समस्त अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!