Welcome to Daily Trust News   Click to listen highlighted text! Welcome to Daily Trust News
क्राइमछत्तीसगढ़देशधर्मराजनीति

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 13 जुलाई सोमवार को अयोध्या राम मन्दिर चढ़ावे की चोरी व भ्रष्टाचार के विरोध में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 13 जुलाई सोमवार को अयोध्या राम मन्दिर चढ़ावे की चोरी व भ्रष्टाचार के विरोध में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन

रामानुजगंज – श्री राम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी एवं गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, बलरामपुर – रामानुजगंज द्वारा विशाल विरोध प्रदर्शन एवं पैदल मार्च का आयोजन किया गया है।

यह विरोध प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री हरिहर यादव जी के नेतृत्व में आयोजित होगा।

मार्ग: लरंगसाय चौक (अमृततुल्य चाय दुकान के पास से प्रारंभ) -> भारत माता चौक -> बस स्टैंड -> गांधी चौक

जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मंडल/सेक्टर अध्यक्षगण, युवक कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवादल, पंचायत अध्यक्षगण, बूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों/विभागों के अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील है, कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को सूचना देना सुनिश्चित करें।

दिनांक : 13 जुलाई 2026, सोमवार

समय : दोपहर 3:00 बजे

प्रारंभ स्थल : लरंगसाय चौक, अमृततुल्य चाय दुकान के बगल से

निर्देशानुसार  – अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, बलरामपुर-रामानुजगंज

निवेदक :

अजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, बलरामपुर-रामानुजगंज

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!