दुनियादेशराजनीति

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रतिनिधि मण्डल ने पश्चिम बंगाल के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह से की शिष्टाचार भेंट

आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष संदीप धर, बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील हाशमी, पश्चिम बंगाल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सैयदा शमीमा नसरीन एवं युवा नेता मोहम्मद सुल्तान अहमद ने पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रतिनिधि मण्डल ने पश्चिम बंगाल के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह से की शिष्टाचार भेंट

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न जनहित एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। मंत्री अर्जुन सिंह ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

कोलकाता। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के जिला अध्यक्ष मो. सुल्तान अहमद ने पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान क्षेत्र एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मो. सुल्तान अहमद ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया तथा जनसरोकारों से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया। मंत्री अर्जुन सिंह ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

मो. सुल्तान अहमद ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के समक्ष निरंतर आवाज़ उठाई जाती रहेगी तथा समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रयास जारी रहेंगे। शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!