छत्तीसगढ़राजनीति

बतौली के बिशुनपुर में टी.एस. सिंहदेव का आत्मीय स्वागत, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा

बतौली के बिशुनपुर में टी.एस. सिंहदेव का आत्मीय स्वागत, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा

बतौली। पत्थलगांव-लैलूंगा दौरे पर जाते समय सरगुजा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव का बतौली विकासखंड के ग्राम बिशुनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से सिंहदेव को अवगत कराया। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास और समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक पहल किए जाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सोनी, जिला सचिव एवं बतौली सरपंच संघ अध्यक्ष सुशीला भगत, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुधेश्वर यादव, मंगारी मंडल अध्यक्ष अताहर अली, बूथ अध्यक्ष तिलक, दिनेश एक्का, इरफानुल, बिशुनपुर उपसरपंच शिवलाल, पंच बीरबल, अबुजल, टिंकल, उर्मिला, फरहान, सुनील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सिंहदेव ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!