
छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता मो. इसराइल बने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला प्रभारी, क्षेत्रवासियों में हर्ष
अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सरगुजा संभाग के वरिष्ठ नेता मो. इसराइल को बिलासपुर संभाग अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मो. इसराइल लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा का संचार होगा।

नियुक्ति के बाद मो. इसराइल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।






