
होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल में पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने किया छात्र संवाद

अंबिकापुर। होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल, अंबिकापुर में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव (टी.एस. बाबा) ने छात्र-छात्राओं के साथ ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर, भविष्य और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा टी.एस. सिंहदेव से सवाल पूछे।

टी.एस. सिंहदेव ने विद्यार्थियों के सवालों का सहजता और सार्थकता के साथ जवाब देते हुए उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक संवाद में हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं और टी.एस. बाबा के बीच हुआ यह संवाद ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपने भविष्य और लक्ष्यों को लेकर बेहतर सोच विकसित करने के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा दी।




