छत्तीसगढ़राजनीतिलोकल न्यूज़

राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, टी. एस. सिंहदेव ने संगठन मजबूती का दिया संदेश

राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, टी. एस. सिंहदेव ने संगठन मजबूती का दिया संदेश

राजपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा स्थानीय मंडी प्रांगण में पोलिंग बूथ, सेक्टर, पंचायत, मंडल एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तथा कांग्रेस के वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराज आदरणीय टी. एस. सिंहदेव रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए टी. एस. सिंहदेव ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत, सक्रिय एवं जनसरोकारों से जुड़ा बनाने का आह्वान किया तथा नियमित संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में 113 बूथ समितियों एवं 70 ग्राम पंचायत समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों सहित ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल तथा कांग्रेस के सभी सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर अनेक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके संगठनात्मक योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सम्मानित अतिथियों, वरिष्ठ नेताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!