छत्तीसगढ़राजनीति

आदि बाबा के जन्मदिन पर 3,600 पौधों का रोपण, हरियाली की ओर बढ़ाया कदम, महामाया पहाड़ एवं आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प

आदि बाबा के जन्मदिन पर 3,600 पौधों का रोपण, हरियाली की ओर बढ़ाया कदम,

महामाया पहाड़ एवं आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प

अम्बिकापुर। सरगुजा रियासत के राजकुमार, युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं युवा हृदय सम्राट तथा AICC सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव (आदि बाबा) के 36वें जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बधियाचुआ में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा विशेष रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर करीब 3,600 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने “एक संकल्प : हरियाली की ओर” के संदेश को साकार करते हुए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।

आदि बाबा द्वारा अपने जन्मदिवस के अवसर पर लोगों से भव्य आयोजनों एवं केक के बजाय पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए “जन्मदिन का उपहार—वृक्षारोपण का संकल्प” लेने की अपील की गई थी। इसी संदेश से प्रेरित होकर महामाया पहाड़ एवं आसपास के क्षेत्र को पुनः हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से 3,600 से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मो. इस्लाम, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष रशीद अहमद अंसारी, बंटी शर्मा, सरपंच विश्राम, उपसरपंच राजू, पूर्व सरपंच धरम साय, अदीप एक्का, दुर्गेश गुप्ता, सलमान इंजीनियर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकार से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। लगाए गए पौधों की देखरेख एवं संरक्षण के लिए भी ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

“मेरे जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण से बड़ी कोई बधाई और उत्सव नहीं हो सकता। आइए, मिलकर पौधे लगाएं और अपनी प्रकृति को संवारें।” — आदित्येश्वर शरण सिंहदेव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!