Welcome to Daily Trust News   Click to listen highlighted text! Welcome to Daily Trust News
छत्तीसगढ़राजनीति

लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

अम्बिकापुर। वार्ड क्रमांक 40, मोमिनपुरा में लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति के तत्वावधान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।

इस अवसर पर समिति द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति एवं स्वच्छ भारत जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को समिति की ओर से शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागी बच्चों को पढ़ाई से संबंधित सामग्री, खाद्य सामग्री एवं उपहार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में समिति की पदाधिकारी रुखसाना, फिरदौस, जमशेद आलम, नाजिया खातून, अजमेर, सुल्ताना सिद्दीकी, शहनाज खान, नजराना, निशा खातून सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। इस दौरान बच्चों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रीय भावना जागृत करने के साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!