छत्तीसगढ़राजनीति

राष्ट्रीय गान विवाद में सोनिया गांधी के समर्थन में उतरे मो. इस्लाम, कहा—बिना तथ्य के राजनीति उचित नहीं

राष्ट्रीय गान विवाद में सोनिया गांधी के समर्थन में उतरे मो. इस्लाम, कहा—बिना तथ्य के राजनीति उचित नहीं

अंबिकापुर। राष्ट्रीय गान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. इस्लाम ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के समर्थन में बयान दिया है।

मो. इस्लाम ने कहा कि किसी भी संवेदनशील राष्ट्रीय विषय को राजनीतिक विवाद का रूप देने से पहले पूरे मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को सामने रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है, लेकिन किसी व्यक्ति के खिलाफ राजनीतिक आरोप लगाने से पहले तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जी के लंबे सार्वजनिक जीवन और देश के प्रति उनकी भूमिका को देखते हुए उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को राजनीतिक नजरिए से देखने के बजाय पूरे घटनाक्रम को तथ्यात्मक रूप से समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के सम्मान की पक्षधर रही है।

मो. इस्लाम ने कहा कि “मैं सोनिया गांधी जी के समर्थन में हूं। राष्ट्रीय गान का सम्मान सर्वोपरि है, लेकिन इस विषय को लेकर किसी भी तरह की राजनीति या बिना तथ्य के आरोप उचित नहीं हैं। जनता के सामने सच्चाई और पूरा तथ्य आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के साथ-साथ लोकतांत्रिक मर्यादा और राजनीतिक शालीनता बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि संवेदनशील मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए उछालने के बजाय जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!