छत्तीसगढ़धर्मराजनीति

छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर जागरूकता और जनसंवाद के लिए समिति गठित

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, कानून विशेषज्ञों, उलेमा, महिला समूहों और सामाजिक संगठनों के साथ संवाद का बनाया कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर जागरूकता और जनसंवाद के लिए समिति गठित

रायपुर। समान नागरिक संहिता (UCC) से जुड़े कानूनी प्रावधानों, संवैधानिक पहलुओं, नागरिक अधिकारों और संभावित सामाजिक प्रभावों को लेकर तथ्यात्मक जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ ने “समान नागरिक संहिता (UCC) जागरूकता एवं जनसंवाद समिति” के गठन की घोषणा की है।

फाउंडेशन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक समिति का उद्देश्य UCC से जुड़े विषयों पर कानूनी, संवैधानिक और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ अधिवक्ताओं, उलेमा, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, महिला समूहों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों के बीच संवाद स्थापित करना है। समिति ने स्पष्ट किया है कि उसकी गतिविधियों का उद्देश्य किसी धर्म, मजहब, जाति या समुदाय के विरुद्ध वातावरण तैयार करना नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक संवाद के माध्यम से नागरिकों को जानकारी उपलब्ध कराना है।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी

समिति में सीनियर एडवोकेट अल्हाज अब्दुल रशीद सिद्दीकी को संरक्षक, इंजीनियर मोहम्मद फहीम हक्कानी को अध्यक्ष, एडवोकेट नौशाद सिद्दीकी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा शादाब आलम रज़वी को संयोजक बनाया गया है।

विधिक सलाहकार के रूप में सीनियर एडवोकेट हामिदा सिद्दीकी और सीनियर एडवोकेट सिहारा खान को शामिल किया गया है। इस्लामिक मामलों से संबंधित सलाह के लिए मौलाना इस्लाम बख्श मिस्बाही, मुफ्ती मुकीउद्दीन अंसारी, मौलाना इरफान मिस्बाही और मौलाना शब्बीर अहमद नूरी को जिम्मेदारी दी गई है।

सामाजिक सलाहकार के रूप में डॉ. अमीन रिज़वी, डॉ. नौशीन रज़ा, मोहम्मद अमीन, बाहाउद्दीन अहमद और जावेद अंसारी को जोड़ा गया है।

वहीं एडवोकेट नसीमुद्दीन अंसारी को प्रवक्ता, डॉ. इक़बाल अंसारी को जनसंवाद समन्वयक तथा दिले़र अंसारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

जिला से प्रदेश स्तर तक चलेगा जनसंवाद

समिति की प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार UCC से संबंधित सरकारी दस्तावेजों, कानूनों, न्यायिक घटनाक्रम और आधिकारिक सूचनाओं का अध्ययन कर आम लोगों के लिए सरल भाषा में जागरूकता सामग्री तैयार की जाएगी।

इस अभियान में कानूनी एवं संवैधानिक जानकारी, न्यायिक घटनाक्रम, तथ्य-जांच, अधिवक्ताओं और कानून विशेषज्ञों के साथ संवाद, उलेमा एवं धार्मिक संगठनों से विचार-विमर्श तथा महिला समूहों के साथ विशेष संवाद को शामिल किया गया है।

इसके अलावा सेमिनार, बैठक, जागरूकता शिविर, प्रेस कॉन्फ्रेंस, वीडियो बाइट, पॉडकास्ट और सोशल मीडिया के माध्यम से तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने की योजना भी बताई गई है।

महिलाओं के सवालों और चिंताओं पर विशेष संवाद

समिति महिलाओं के लिए विशेष जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बना रही है। इन कार्यक्रमों में UCC से जुड़े महिलाओं के सवालों, सुझावों और चिंताओं को सुना जाएगा तथा उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों से संबंधित जानकारी विशेषज्ञों के माध्यम से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

जनसंवाद से सवालों और सुझावों का होगा संकलन

समिति की योजना के अनुसार जिला, तहसील, शहर और ग्रामीण स्तर पर आयोजित संवाद कार्यक्रमों में सामने आने वाले सवालों, सुझावों, आपत्तियों और कानूनी चिंताओं को व्यवस्थित रूप से संकलित किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार संबंधित प्रशासनिक एवं वैधानिक संस्थाओं के समक्ष ज्ञापन, सुझाव अथवा प्रतिनिधित्व प्रस्तुत करने की बात भी कही गई है।

फाउंडेशन ने कहा है कि समिति की सभी गतिविधियां शांतिपूर्ण, संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित की जाएंगी। साथ ही बिना पुष्टि के किसी सूचना को आधिकारिक रूप से प्रसारित नहीं करने की बात कही गई है।

समिति का संदेश

समिति की ओर से जारी संदेश में कहा गया है—

“समान नागरिक संहिता को समझें, अपने अधिकारों को जानें और लोकतांत्रिक संवाद के माध्यम से अपनी बात रखें।”

साथ ही समिति ने अपना संदेश “जानकारी हमारी ताकत है, संविधान हमारा आधार है और संवाद हमारा रास्ता है” बताया है।

संपर्क कार्यालय: G-15, सेक्टर-1, कमल विहार, रायपुर, छत्तीसगढ़–492001

ईमेल: contact@uccjanjagran.org

वेबसाइट: www.uccjanjagran.org

संपर्क: 9407612786, 9171345434, 9340655935, 7879771039

समिति अध्यक्ष : फहीम हक्कानी, रायपुर

मीडिया रिपोर्ट — RUFC मीडिया इंचार्ज

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!