छत्तीसगढ़राजनीति

रेड डॉट चैलेंज : मुस्लिम महिला लोक सेवा समिति की चेयरमैन सुल्ताना सिद्दीकी ने हथेलियों पर लाल बिंदी लगाकर लिया माहवारी स्वच्छता का संकल्प

रेड डॉट चैलेंज : मुस्लिम महिला लोक सेवा समिति की चेयरमैन सुल्ताना सिद्दीकी ने हथेलियों पर लाल बिंदी लगाकर लिया माहवारी स्वच्छता का संकल्प

अम्बिकापुर : माहवारी स्वच्छता और इससे जुड़ी कई तरह की भ्रांतियाें को दूर करने के लिए विश्व माहवारी दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर किशाेरियों और महिलाओं को जानकारी दी गई। खास गतिविधि में रेड डॉट चैलेंज किया गया। हथेली में लाल रंग से गोलाकार बिंदी बनाकर माहवारी के विषय पर चुप्पी तोड़ने की और स्वच्छता पर ध्यान देने की शपथ ली।


उकताशय की जानकारी देते हुए मुस्लिम महिला लोक सेवा समिति अम्बिकापुर की चेयरमैन सुल्ताना सिद्दीकी ने आगे बताया कि उपस्थित महिलाओं और किशोरी बालिकाओं ने इस शपथ समारोह के कार्यक्रम में भाग लिया।

श्रीमती सिद्दीकी ने बताया कि बीते रविवार को जिले में मिशन महिमा कार्यक्रम का एक साल पूरा हो गया। इसका उद्देश्य जिले को माहवारी सुलभ बनाना है ताकि सभी महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को बिना संकोच के माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन का अवसर मिल सके। माहवारी स्वच्छता दिवस को मिशन महिमा उत्सव के तर्ज पर 28 मई से 5 जून तक जिले की सभी आंगनवाड़ी में आयोजन होंगे। आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार सैनिटरी पैड की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

माहवारी में इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। सैनिटरी पैड के उपयोग, निपटान और माहवारी के दिनों में स्वच्छता रखने के बारे में बताया। सैनिटरी पैड की खरीदारी भी कुछ महिलाओं ने की। रंगोली, मेहंदी बनाई।

जिले में बनाना है पीरियड फ्रेंडली टाॅयलेट मिशन महिला में जागरूकता के साथ ही महिलाओं व किशोरियों को सैनिटरी पैड या अन्य उत्पादों का उपयोग करने को प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों में पीरियड फ्रेंडली टाॅयलेट बनाए जाना है। हर टाॅयलेट के लिए एक प्रभारी महिला को बनाया जाएगा। यहां माहवारी स्वच्छता को लेकर सुविधाएं दी जानी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!