छत्तीसगढ़धर्मराजनीति

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने विश्रामपुर में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा में की सहभागिता, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने विश्रामपुर में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा में की सहभागिता, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

विश्रामपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराज आदरणीय टी. एस. सिंहदेव ने विश्रामपुर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथयात्रा में श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपने परिवार सहित जिले, प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

रथयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक उत्साह और भक्ति के माहौल में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया।

टी. एस. सिंहदेव ने श्रद्धालुओं से मिलकर सभी को रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से समाज में प्रेम, सद्भाव, समृद्धि और आपसी भाईचारा बना रहे।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रथयात्रा पूरे धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!