Welcome to Daily Trust News   Click to listen highlighted text! Welcome to Daily Trust News
छत्तीसगढ़राजनीति

सूरजपुर में लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति सम्मानित, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया सम्मानित

सूरजपुर में लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति सम्मानित, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया सम्मानित

सूरजपुर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति को “आज की जनधारा” न्यूज चैनल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महिला एवं बच्चों के कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने समिति के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री ने समिति द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।

सुल्ताना सिद्दीकी “अध्यक्ष ” लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति अम्बिकापुर

 

सम्मानित पदाधिकारियों में समिति की अध्यक्ष सुल्ताना सिद्दीकी, उपाध्यक्ष नाजिया खातून, सूरजपुर उपाध्यक्ष रेहाना सिद्दीकी तथा सदस्य शहनाज खान शामिल रहीं।

लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति लंबे समय से महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा के प्रसार, बच्चों के कल्याण तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। समिति के कार्यों की उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

 

समिति की इस उपलब्धि पर सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!