छत्तीसगढ़धर्मराजनीति

जन्माष्टमी पर गूंजा जयकारा, मटकी फोड़ में श्री राम सेना का परचम, सरगुजा राजपरिवार के भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, 41 हजार रुपये की पुरस्कार राशि ने बढ़ाया रोमांच, 

जन्माष्टमी पर गूंजा जयकारा, मटकी फोड़ में श्री राम सेना का परचम, सरगुजा राजपरिवार के भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, 41 हजार रुपये की पुरस्कार राशि ने बढ़ाया रोमांच, 

अंबिकापुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रघुनाथ पैलेस परिसर में आयोजित भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता में इस बार बलरामपुर जिले के विश्रामनगर की श्री राम सेना ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। सरगुजा राजपरिवार की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय नहीं, बल्कि तीसरे वार्षिक आयोजन ने पूरे पैलेस परिसर को उत्सव और उमंग से भर दिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की पहल से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का लगातार तीसरे वर्ष भव्य आयोजन किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी राधावल्लभ पैलेस परिसर मटकी फोड़ समिति ने संभाली। समिति द्वारा की गई व्यापक तैयारियों के चलते बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और देर तक उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं का आनंद लेते रहे।

कार्यक्रम में सरगुजा राजपरिवार के मुखिया एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री टी.एस. सिंहदेव तथा राजपरिवार के युवराज आदित्येश्वर शरण सिंहदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व टी.एस. सिंहदेव ने पैलेस परिसर स्थित श्री राधावल्लभ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा, कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह आयोजन भगवान श्रीकृष्ण के प्रति राजपरिवार की आस्था और भक्ति की परंपरा को बदलते समय के साथ नए प्रतिमानों से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और अधिक व्यापक एवं भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

पांच टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में इस वर्ष कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें विश्रामनगर, बलरामपुर की श्री राम सेना, ग्राम डिगमा की गणपति मटकी फोड़ समिति, अंबिकापुर के रितिक शर्मा की टीम, कनकपुर समिति और बलरामपुर मटकी फोड़ समिति शामिल थीं। एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने की होड़ के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अंततः विश्रामनगर की श्री राम सेना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता जीत ली।

प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इस वर्ष विजेता टीम के लिए 41 हजार रुपये की इनामी राशि रखी गई थी। पिछले वर्ष पुरस्कार राशि 21 हजार रुपये थी। पुरस्कार राशि में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी ने प्रतिभागी टीमों के उत्साह को और बढ़ा दिया।

महिलाओं और बच्चों ने भी दिखाया हुनर

आयोजन को केवल मटकी फोड़ प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए महिलाओं और बच्चों को भी कार्यक्रम से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और मटकी रेस, युवाओं के लिए रस्साकशी, जबकि बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, कुर्सी दौड़ और बोरी दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और महिलाओं की सक्रिय मौजूदगी ने पूरे आयोजन को पारिवारिक एवं सामाजिक उत्सव का रूप दे दिया। मुख्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, अजय अग्रवाल, जे.पी. श्रीवास्तव, शफी अहमद, मो. इस्लाम, द्वितेंद्र मिश्रा, विनय शर्मा, संजय विश्वकर्मा, हेमंत तिवारी, रशीद अहमद, इमरान सिद्दीकी, सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

आयोजन को सफल बनाने में शुभम जायसवाल, चंद्र प्रकाश सिंह, दिनेश शर्मा, आतिश शुक्ला, अमित तिवारी राजा, शिवांशु गुप्ता, तरण बाबरा, राहुल सोनी, अनिकेत गुप्ता, आशू मिश्रा, पियूष सोनी, मनीष साहू, अनुग्रह बघेल, शिफतैन रजा, साहिल, ऋषिकेश मिश्रा, अमित सिंह, आर्यमन, अभय, अभिजीत, अविनाश कुमार, आकाश गुप्ता सहित समिति के सदस्यों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भक्ति, परंपरा और उत्साह के संगम के रूप में आयोजित यह मटकी फोड़ प्रतियोगिता न केवल जन्माष्टमी उत्सव का आकर्षण बनी, बल्कि आने वाले वर्षों में इसे और भव्य बनाने की उम्मीद भी जगा गई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!