
मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों के खिलाफ इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’
अंबिकापुर। मुख्य चुनाव आयुक्त के कथित असंवैधानिक एवं गैरकानूनी निर्णयों के विरोध में इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने जिला स्तर पर ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ चलाने का निर्णय लिया है। इसी अभियान के तहत सरगुजा जिले में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के संचार विभाग से जारी सूचना के अनुसार, 4 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के घटक दलों की संयुक्त बैठक के उपरांत दोपहर 3 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी।
प्रेसवार्ता में इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता एवं प्रतिनिधि शामिल होकर चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्णयों को लेकर अपनी बात मीडिया के समक्ष रखेंगे। गठबंधन की ओर से लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को लेकर आगे की रणनीति की जानकारी भी दी जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के संचार विभाग ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार साथियों से प्रेसवार्ता में सादर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
स्थान : जिला कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन, सरगुजा दिनांक: 4 अक्टूबर 2026, समय: दोपहर 3 बजे,
आयोजन : इंडिया गठबंधन के दल




