छत्तीसगढ़राजनीति

नव नियुक्त कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र श्रीवास जी के प्रथम आगमन पर शिवपुर में समाजबंधुओं द्वारा किया गया भव्य एवं आत्मीय स्वागत, सामाजिक एकता और सम्मान का प्रेरणादायक उदाहरण : राजेन्द्र श्रीवास

नव नियुक्त कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र श्रीवास जी के प्रथम आगमन पर शिवपुर में समाजबंधुओं द्वारा किया गया भव्य एवं आत्मीय स्वागत, सामाजिक एकता और सम्मान का प्रेरणादायक उदाहरण : राजेन्द्र श्रीवास

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के नव नियुक्त कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र श्रीवास जी के नियुक्ति उपरांत प्रथम आगमन पर शिवपुर क्षेत्र के समाजबंधुओं द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रामचंद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री महेन्द्र श्रीवास जी भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने दोनों अध्यक्षों का पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठन और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक था।

समाज के लोगों ने आशा व्यक्त कि के श्री राजेन्द्र श्रीवास जी के नेतृत्व में समाज नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा शिक्षा, संगठन, सामाजिक जागरूकता एवं युवाओं के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य होंगे।

वहीं श्री महेन्द्र श्रीवास जी ने भी समाज को संगठित रखने और प्रत्येक परिवार को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प दोहराया।


इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने एक स्वर में कहा कि समाज की उन्नति आपसी सहयोग, सम्मान और संगठन की भावना से ही संभव है। शिवपुर के समाजबंधुओं द्वारा किया गया यह सम्मान समारोह सामाजिक एकता और भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।


“संगठन में शक्ति है, सम्मान में संस्कार है और एकता में समाज की उन्नति का आधार है।

इस अवसर पर महेन्द्र श्रीवास ब्लॉक अध्यक्ष रामचन्द्रपुर, अनुज ठाकुर महावीरगंज अध्यक्ष, कामेश्वर ठाकुर शीवपुर अध्यक्ष, शुभाष ठाकुर चेरा अध्यक्ष, बसंत ठाकुर, दिनेश लक्ष्मी, दयाशंकर, लखन, राजू, महेन्द्र नरेश, प्रमान्द, ओमप्रकाश, राजेन्द्र ठाकुर, भोला ठाकुर, लालू ठाकुर सहित अन्य बड़ी संख्या मे समाज के लोग उपस्थित थें!

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!