छत्तीसगढ़राजनीति

पुरानडीह में कांग्रेस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधु गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

पुरानडीह में कांग्रेस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधु गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

रामानुजगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरानडीह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधु गुप्ता के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मधु गुप्ता ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज का संदेश पढ़कर सुनाया गया। वक्ताओं ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार भारत लंबे समय तक अंग्रेजी हुकूमत के अधीन रहा और स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को भी याद किया गया। उपस्थित लोगों को देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे, ग्राम की महिलाएं एवं पुरुष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!