छत्तीसगढ़राजनीति

भूमि पूजन के साथ गुरुघासीदास वार्ड में पहले आंगनबाड़ी भवन निर्माण का शुभारंभ

भूमि पूजन के साथ गुरुघासीदास वार्ड में पहले आंगनबाड़ी भवन निर्माण का शुभारंभ

 

अम्बिकापुर। नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के वार्ड क्रमांक 19 गुरुघासीदास वार्ड में लंबे समय से आंगनबाड़ी भवन नहीं होने की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए आंगनबाड़ी भवन का भूमि पूजन संपन्न हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में आदरणीय आदि बाबा, नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, नगर पालिका निगम अम्बिकापुर की महापौर तथा नगर निगम सभापति सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जानकारी के अनुसार गुरुघासीदास वार्ड में वर्तमान में तीन आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, लेकिन अब तक सभी किराये के भवनों में संचालित हो रहे थे। वार्ड के पार्षद शुभम जायसवाल के सतत प्रयासों से वार्ड को पहला स्थायी आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत हुआ है। राशि स्वीकृत होने के बाद आज विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन बनने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं गर्भवती एवं धात्री माताओं को भी योजनाओं का लाभ अधिक व्यवस्थित ढंग से मिल सकेगा। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे वार्ड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!