छत्तीसगढ़राजनीति

सोहेल अली बने सरगुजा जिला कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष

सोहेल अली बने सरगुजा जिला कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्री सोहेल अली को सरगुजा जिला कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। नियुक्ति पत्र 15 अगस्त 2023 को जारी किया गया।

नियुक्ति पत्र में प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने कहा कि श्री सोहेल अली को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज एवं आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुप्रिया श्रीनेत की भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोहैल अली

पत्र में उनसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की भावनाओं के अनुरूप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में कांग्रेस की रीति-नीति एवं सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। साथ ही प्रदेश में सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि तत्कालीन छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री कुमारी सेलजा, तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, एआईसीसी के प्रभारी सचिवों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं प्रदेश और जिला कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों को भी भेजी गई थी।

श्री सोहेल अली की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी थीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!