
पैलेस ग्राउंड में आज मटकी फोड़ प्रतियोगिता
अंबिकापुर। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 4 सितंबर को राधा वल्लभ पैलेस परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

राधा वल्लभ पैलेस परिसर मटकी फोड़ समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे पैलेस ग्राउंड, अंबिकापुर में होगा।

समिति की ओर से श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।






